Tuesday, 6 August 2019

Liked on YouTube: 42 रुपये क्या कर सकतें हैं? #CauveryCalling

42 रुपये क्या कर सकतें हैं? #CauveryCalling

कावेरी पुकारे अपनी तरह का पहला अभियान है, जो ये आदर्श स्थापित कर रहा है कि भारत की नदियों - देश की जीवनरेखाओं - का पुनरुद्धार कैसे किया जा सकता है। ये कावेरी पुनरुद्धार की शुरुआत करेगा और 8 करोड़ चालीस लाख लोगों के जीवन को रूपांतरित करेगा। कावेरी पुकारे, किसानों को कृषि-वानिकी की ओर ले जाकर, कावेरी घाटी में 242 करोड़ पेड़ लगाने में मदद करेगा, और इसके पहले चरण में तमिल नाडू और कर्णाटक में 73 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। कावेरी घाटी दुनिया की सबसे उपजाऊ घाटियों में से एक रही है। पर आज इसके जल प्रवाह में पिछले 70 सालों में 40% से ज़्यादा की गिरावट आई है। साल 2016 में, कावेरी अपने स्रोत पर ही सूख गई, क्योंकि बारिश में 40 से 70 प्रतिशत की कमी आई थी। इससे ठीक उलटी बात ये है कि तमिल नाडू में कुछ ही महीने पहले साल 2015 में बहुत बुरी बाढ़ आई थी। इसमें 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इस आपदा में 20,000 से 160,000 करोड़ के नुकसान के अनुमान लगाए गए। और एक साल बाद, एक बार फिर से, तमिल नाडू में सूखा पड़ा, जो कि पिछले 140 सालों का सबसे बड़ा सूखा था, और साथ ही कर्णाटक के अन्न उत्पादन में 36% की कमी आई। एक के बाद एक बाढ़ और सूखे के चक्रों का दौर भारत की लगभग सभी प्रमुख नदियों में दिखाई देने लगा है। अभी समय है कदम उठाने का। अभी कदम उठाएं, कावेरी को बचाएं https://ift.tt/2LICOXA 80009 80009 #CauveryCalling एक योगी, युगदृष्टा, मानवतावादी, सद्‌गुरु एक आधुनिक गुरु हैं, जिनको योग के प्राचीन विज्ञान पर पूर्ण अधिकार है। विश्व शांति और खुशहाली की दिशा में निरंतर काम कर रहे सद्‌गुरु के रूपांतरणकारी कार्यक्रमों से दुनिया के करोडों लोगों को एक नई दिशा मिली है। दुनिया भर में लाखों लोगों को आनंद के मार्ग में दीक्षित किया गया है। सद्‌गुरु एप्प डाउनलोड करें 📲 https://ift.tt/2pV9DEN ईशा फाउंडेशन हिंदी ब्लॉग https://ift.tt/2j72sCP सद्‌गुरु का ओफ़िशिअल हिंदी फेसबुक चैनल https://ift.tt/2hTECyk सद्‌गुरु का ओफ़िशिअल हिंदी ट्विटर प्रोफाइल http://www.twitter.com/SadhguruHindi सद्‌गुरु का नि:शुल्क ध्यान ईशा क्रिया सीखने के लिए: https://ift.tt/2uUW6NJ देखें: https://ift.tt/1L8jITz
via YouTube https://youtu.be/PzqHqnuGfaY

No comments:

Post a Comment